प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में स्थानीय लोगो को कोविड -19 टीकाकरण कराने को लेकर हो रही है काफी परेशानिया
जमानियां। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूर-दराज से कोविड-19 का टीकाकरण करने आये लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फ़ोटो- नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड-19 का टीकाकरण करने आये लोगो की जमा भीड़
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जमानिया द्वारा भीड़ को देखते हुए दो जगहों पर टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन वह भी ना काफी ही साबित हो रहा है। जिससे वैक्सीन लगवाने आये लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा बुजुर्ग को घंटों इंतजार करना पड़ा और कई तो बिना वैक्सीन लगवाये ही घर वापस लौट जा रहे हैं।
कोविड-19 का टीकाकरण को लेकर सरकारी व्यवस्थाए फेल
सरकार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्थापित किये गये टीकाकरण केंद्र कोविड-19 का टीकाकरण करने आये लोगो 18 वर्ष और 45 वर्ष के लोगो की भीड़ के आगे समस्त सरकारी व्यवस्थाए फेल होते दिखाई दे रहीं हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों पर दूर-दराज से कोविड-19 का टीकाकरण करने आये लोगो को घन्टो इंतजार करने के बाद भी कोविड-19 (cowidshild, covaccine) पहली और दूसरी डोज नहीं लग पा रही है।
और वही 45 वर्ष से उपर के आयु वर्ग के लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए अधिक परेशानी हो रही है। दरौली निवासी मुनीन्द्र खरवार का कहना है कि वे सुबह 9 से आये हुए है और 2 बजे तक वैक्सीन नहीं लगी। वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है और उनका रजिस्ट्रेशन के लिए एक बजे के बाद का समय दिया गया था लेकिन अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है।
और वही तियरी गांव के रहने वाले रघुनाथ का कहना है कि कोवड का टीका लगवाने आये है। लेकिन भीड़ अधिक है। कहा कि बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए ताकि अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े।
मैनेजमेंट की कमी के कारण बुजुर्ग लोग परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी नही किया जा रहा है।


