दिलदारनगर। स्थानीय बाजार में मंगलवार को आस्था का ज्वार सड़कों पर उमड़ पड़ा, मौका था महावीरी झंडा जुलुस
बुढ़वा मंगर जुलूस पर जय श्रीराम,जय हनुमान से गुंज उठा दिलदारनगर
का। जय श्रीराम,जय हनुमान के उद्घोष करते हुए लोगों ने इस महावीरी झंडा जूलूस को ऐतिहासिक बना दिया। देव प्रबंध समिति की ओर से मंगलवार की सुबह 11 बजे स्थानीय पुराना पशु हाट स्थित हनुमान मंदिर से विधि पूर्वक पूजन अर्चन के बाद महावीरी झंडा के साथ विशाल बुढ़वा मंगल जुलूस हाथी, घोडा और ऊँठ के साथ निकाला गया। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आगे बढ़ रहे थे।पुलिस भी जुलूस में शांति व्यवस्था के लिए आगे – आगे चल रही थी।जुलुस को लेकर फतेहपुर फीडर की विधुत आपूर्ति दोपहर से शाम तक बंद रही।।

बुढ़वा मंगल जुलुस दिलदारनगर गांव होते हुए बिनपुरवा गांव पहुँची। जुलुस में पालकी में विराजमान हनुमंत लला जब होली खेलने निकले तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुलुस में शामिल होकर सब कुछ भूल एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर डीजे,बैंड बाजा, ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए सर्व धर्म संभाव व गंगा जमुनी तहजीब का मिशाल पेश किए।जुलुस दिलदारनगर गांव होते हुए थाना में प्रवेश किया तो सीओ जमानियां रामकृष्ण तिवारी व थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने जुलुस का भव्य स्वागत किया।
नगर में तीन बजे पहुंचा जुलुस तो हुआ भव्य स्वागत
जुलुस दोपहर तीन बजे नगर में प्रवेश किया नगर में घरों के छतों पर खड़ी महिलाएं पुष्प वर्षा कर जुलुस का जोरदार ढंग से स्वागत की।जगह जगह युवक होली गीत,नगाड़ा और डीजे पर थिरकते रहे।नगर में दुकानदारों ने कई जगह लोगों को शर्बत, मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।जुलुस मुख्य बाजार,हुसैनाबाद,सरैला रोड होते हुए शाम को पुनः हनुमान मंदिर पहुँचा वहा प्रसाद वितरण के बाद लोग अपने अपने घरों को चले गए।देव प्रबंध समिति के लोगों ने बताया कि वर्षो से होली के बाद बुढ़वा मंगल जुलुस पारंपरिक ढंग से सबके सहयोग से निकाला जाता है।इस जुलुस में सभी धर्मों के लोग शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब का मिशाल पेश करते है।इस मौके पर प्रधान सतेंद्र यादव गुदरी, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,जिंप पं सदस्य आकाश यादव,रिशु यादव,बबलू यादव,रामदयाल पासवान,राजेश पासवान,प्रभु यादव,एहसान अहमद,नंदू वर्मा,अरविंद जायसवाल,प्रवीण जायसवाल सहित अन्य लोग रहे।
अर्ध सैनिक जवानों संग पुलिस रही मुस्तैद :
बुढ़वा मंगल जुलुस को शांति पूर्वक सम्पन कराने को लेकर दिलदारनगर सहित जमानियां, नगसर, जमानियां, ,रेवतिपुर,सुहवल थानों की फोर्स जुलुस में आगे पीछे चल रही थी।वही अर्ध सैनिक बल के जवान भी मौजूद रहे।निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जुलुस को शांति पूर्वक संपन्न करा दिया गया।

