Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रदेश सरकार के निर्देश पर जमानियां तहसील में 3 दिवसीय मेला का...

प्रदेश सरकार के निर्देश पर जमानियां तहसील में 3 दिवसीय मेला का हुआ शुभारंभ

प्रदेश सरकार के निर्देश पर जमानियां तहसील में 3 दिवसीय मेला का हुआ शुभारंभ

जमानियां। भाजपा का केंद्र सरकार में 10 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में 8 वर्ष होने पर स्थानीय तहसील सभागार में प्रदेश सरकार के निर्देश पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अभिषेक कुमार व नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सरकार के निर्देश पर लगाए गए इस मेले में स्वास्थ्य विभाग, पशु विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पंचायत विभाग, नगर पालिका विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका अवलोकन एसडीएम के साथ स्थानीय नेताओं ने किया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया गया। उक्त मेले में लगाए गए विभिन्न विभाग के स्टालों पर पहुंचे लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इसके लाभ के बारे में बताया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !