अवैध परिवहन, खनन पर उपजिलाधिकारी ने फिर की कार्रवाई: बालू माफ़ियाओं में खलबली
जमानियां (गाजीपुर) : गंगा नदी के पक्का पुल पर रात के पहर बिना परमिट व ओवर लोड दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ उपजिलाधिकारी द्वारा कारवाई की गई ह। इससे बालू माफ़ियाओं में खलबली मची हुई है।
बता दे कि रविवार की रात एसडीएम ने पक्का पुल से दो लाल बालू लदा ट्रक और एक सीमेंट लदा ट्रेलर को पकड़ कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर एआरटीओं व खनन को कारवाई के लिए पत्र भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगो की शिकायत पर रात के पहर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही की शिकायत को लेकर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा राजस्व टीम के साथ पक्का पुल पर पहुंच गए। तभी पुल पर तीन ट्रक बिना परमिट की अवैध बालू व सीमेंट लेकर जाते समय पकड़ लिया गया। इस संबंध में एसडीम अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध ढंग से हो रहे बालू के परिवहन व ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वही इससे पूर्व में ही उपजिलाधिकारी ने सुहवल में आठ व जमानियां कोतवाली में पांच ट्रक पकड़ा था।जिससे बालू माफियाओं में खलबली मची थी।

