गाजीपुर – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा चलाए जा रहे कायस्थ जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को महासभा के नगर अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नवाबगंज स्थित उनके आवास पर की नगर इकाई गाजीपुर की बैठक की गयी।
इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व न देने व केन्द्रीय मंत्रिमंडल से रविशंकर प्रसाद जी हटाये जाने पर मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया और आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे कायस्थ समाज का अपमान बताया ।
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्र को प्रथम माना है,जंगे आजादी रही हो या सम्पूर्ण क्रान्ति का आन्दोलन कायस्थ समाज ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है ।
जब जब कायस्थ समाज ने अंगड़ाई ली है देश प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है ,यदि भाजपा ने कायस्थ समाज का सम्मान नहीं किया और सरकार और संगठन में सम्मानित हिस्सेदारी नहीं दी तो 2022के प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें । उन्होंने कहा कि राजनीति,कला, संस्कृति, अध्यात्म , साहित्य आदि सारे क्षेत्रों में कायस्थ समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
आजादी के साथ साथ देश के पुनर्गठन में भी कायस्थ समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । ऐसे राष्ट्रवादी कौम को भाजपा द्वारा दरकिनार करना हम सबकी समझ से परे है । उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अपने सरकार और संगठन में कायस्थ समाज को सम्मानित हिस्सेदारी नहीं देती है तो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें ।
महासभा के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रविशंकर प्रसाद जी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में तत्काल वापस लेने की भी मांग किया । इस बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थ समाज की उपेक्षा करने के विरोध में 2अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल तक आयोजित कायस्थ सम्मान यात्रा को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई ।
इसके साथ साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31जुलाई को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाने का फैसला लिया गया ।इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि विधानसभा और नगरपालिका के चुनाव में जो राजनीतिक दल कायस्थ समाज को 50टिकट देगा कायस्थ महासभा उसका समर्थन करेगी ।
महासभा के नगर अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने मंत्रिमंडल से रविशंकर प्रसाद जी के निकालने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया । उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कायस्थ समाज का अपमान कर रही है । कायस्थ समाज के प्रति उसका उपेक्षात्मक रवैया असहनीय है । कायस्थ समाज अपने अपमान का बदला 2022के चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करके लेगा ।
इस बैठक में मुख्य रूप से सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,संजय सेवराई, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव, उदय नारायण श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव , उमेश श्रीवास्तव,नन्हें , शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।
इस बैठक का संचालन जिला सचिव शैल श्रीवास्तव ने किया ।


