Saturday, September 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोर्ट में चली गोली अधिवक्ता की मौत पर आशंका

कोर्ट में चली गोली अधिवक्ता की मौत पर आशंका

कोर्ट में चली गोली अधिवक्ता की मौत पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुथ्थी में उलझी

लखनऊ- शाहजहांपुर में सोमवार को कोर्ट परिसर दिन में अचानक गोली चलने से अधिवक्ता की मौत हो गयी। कोर्ट परिसर के तीसरे चल पर तमंचे से गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोली चलने के कारण वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय पुलिस कोर्ट परिसर में अधिवक्ता की मौत को लेकर आशंका में है इस लगी है कि वकील भूपेन्द्र सिंह को गोली मारी गई है या फिर उन्होंने आत्महत्या की हैशाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट में गोली लगने से वकील की मृत्यु हो गई है। पुलिस इस केस को हत्या के साथ ही आत्महत्या के एंगिल से देख रही है। कोर्ट परिसर में अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह सोमवार को केस की तारीख पता करने गए थे। इसी दौरान तमंचे से चली गोली उनके सिर में लगी।

उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। न्यायिक भवन कार्यालय में अधिवक्ता की गोली लगने से मृत्यु से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह तथा एसपी एस आनंद सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या की आशंका भी जता रही है। शाहजहांपुर में जलालाबाद निवासी अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह काफी समय से शहर में वकालत कर रहे थे। सोमवार को वह रोज की तरह कोर्ट पहुंचे। करीब 12 बजे वह न्यायिक भवन की तीसरी मंजिल पर कार्यालय में मुकदमों के बारे जानकारी लेने पहुंचे।

तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। वहां मौजूद बाबुओं ने देखा तो वहां कोई नहीं था। भूपेंद्र के सिर में गोली लगी थी। उनसे कुछ दूरी पर तमंचा पड़ा था। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। कार्यालय में मौजूद बाबुओं से पूछताछ की जा रही है।

भूपेंद्र के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है। एसपी एस आनंद ने बताया कि यह अधिवक्ता को गोली मारी गई या उन्होंने स्वयं जान दी इस बारे में छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !