Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरस्काउट गाइड कार्यक्रम में कोरोना महामारी के संक्रमण से बवाव के लिए...

स्काउट गाइड कार्यक्रम में कोरोना महामारी के संक्रमण से बवाव के लिए बताये गए उपाय

श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की रेंजर्स एवं राघव राम वर्मा बालिका इंटर कालेज के स्काउट गाइड कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी- उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की इंदिरा रेंजर्स छात्राओं एवं राघवराम वर्मा बालिका इंटर कालेज के स्काउट गाइड द्वारा बुधवार को सेवा कार्य किया गया।शिवपुर बाजार स्थित अष्टभुजी मंदिर में स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर द्वारा श्रद्धालुओं को लाइनअप कराया गया साथ ही साथ उन्हें मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया गया।

दुर्गापूजा और कोविड-19 को देखते हुए स्काउट, गाइड एवं रेंजर्स द्वारा पंपलेट वितरण किया गया। जिसके माध्यम से कोरोना महामारी के संक्रमण से बवाव हेतु निर्देश दिये गये। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए दर्शन पूजन करने की अपील की, साथ ही मास्क वितरण कराया गया।

डॉ सुमन मिश्रा (प्राचार्या, श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज, वाराणसी) द्वारा रेंजर्स को यह निर्देशित किया गया कि वो स्वयं कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं का सहयोग एवं सेवा कार्य करेंं। साथ ही उन्होंने लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे में भी जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में कुल 35 स्काउट गाइड ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि डीटीसी जाकिर हुसैन एवं डीओसी गाइड रामेश्वरी वर्मा, गाइड कैप्टन सरिता कनौजिया, गाइड ट्रेनर सुषमा यादव एवं रेंजर लीडर रितेशनी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मृदुला व्यास द्वारा किया गया।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !