Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनहाने के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव 24 धंटे बाद...

नहाने के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव 24 धंटे बाद हुआ बरामद

नहाने के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव 24 धंटे बाद हुआ बरामद

गहमर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित नरवा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद थाना क्षेत्र के बारा गांव के समीप गंगा में पाया गया।जानकारी के अनुसार रविवार को नरवा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान स्थानीय गांव के गंगाराम बाबा पट्टी निवासी राहुल उपाध्याय (17) पुत्र दिनेश उपाध्याय अपने एक दोस्त के साथ रविवार की सुबह नरवा घाट पर गंगा जल लेने के लिए गया हुआ था तो दोनों लोग गंगा स्नान करने लगे ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल का दोस्त स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने लगा तो राहुल ने उसे बचाने की कोशिश की तो राहुल भी गहरे पानी मे चला गया। गंगा स्नान कर रहे लोगो ने किसी तरह राहुल के दोस्त को तो बचा लिया लेकिन राहुल डूब गया।

सोमवार को गंगा नदी में शव मिलने की ख़बर मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।  घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन गंगा घाट पर पहुचे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल त्रिवेनीलाल सेन मौके पर करीब 28 घंटे बीत जाने के बाद किसी ने एक शव को गंगा में उतराया देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।

मौके पर पहुचे परिजन और पुलिस ने शव को घाट पर लाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजन को सुपुर्द कर दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !