Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरन्यायालय के आदेश के बाद विवादित स्थल पर जबरन मूर्ति रखने को...

न्यायालय के आदेश के बाद विवादित स्थल पर जबरन मूर्ति रखने को लेकर मौके पर हल्का लेखपाल को पीट कर भगाया।

न्यायालय के आदेश के बाद विवादित स्थल पर जबरन मूर्ति रखने को लेकर मौके पर हल्का लेखपाल को पीट कर भगाया।

ज़मानियां/स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मोहल्ला स्थित बब्बनपुर मौजा में सतुवाली गंगा नदी तट पर मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था।लेकिन मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर मूर्ति पुलिस प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था लेकिन आज बुद्धवार न्यायालय द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुवे अराजक तत्वो द्वारा पुनः मूर्ति, रखनेे को लेकर शाम करीब 3:30 को विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने हल्का लेखपाल को पीट दिया।

लेखपाल ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी। जानकारी के अनुसार बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों बड़ी संख्या में बुधवार की सुबह उपजिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और न्यायालय के आदेश पर हटाई गई मूर्ति की मांग करने लगे।

लोगो भी आस्था को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने निजी काश्तकारी में घर के अंदर मूर्ति रखने के लिए उपलब्ध कराई। जिसके बाद लोगों ने कोतवाली से मूर्ति लेकर नारेबाजी करते हुए पुनः विवादित स्थल पर पहुंचे। जहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। इस दौरान लोग लेखपाल को देखकर भड़क गए और गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। जिसमें उनके कई जगहो पर चोटे आई।

फ़ोटो-मूर्ति विवाद को लेकर वार्ता करते उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी जमानिया

लेखपाल विनय कुमार दुबे ने किसी तरह से भीड़ में जान बचाया और कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया ।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने बताया कि आस्था को ध्यान में रख कर घर पर मूर्ति रखने के लिए दी गई थी। लेकिन विवाद होने के कारण पुनः मूर्ति को कब्जे में ले लिया गया है। बताया कि लेखपाल विनय कुमार दुबे पर हमला कर मारपीट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लेखपाल विनय कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले कुल 9 नामजद तथा कुछ अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया गया और जेब में मौजूद करीब 9 हजार रुपये छिन लिये गये है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !