Friday, July 3, 2026
Homeक्राइमधारा 82 की हुई कार्रवाई फरार अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा

धारा 82 की हुई कार्रवाई फरार अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र स्टेशन बाजार स्थित गांधी चौक के पास बीते 11 अक्टूबर की रात चोरो ने एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त करने सहित किराने की दुकान में 60 हजार रुपये आदि की चोरी को अंजाम दिया था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध पीड़िता गुंजा गुप्ता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

वही पुलिस ने चोरी की तफ्तीश शुरू की और जमानिया स्टेशन के गांधी चौक निवासी आशीष चौहान का नाम प्रकाश में आया और उसे पुलिस पकड़ने के लिए लगातार दबिश देने लगी। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद न्यायालय द्वारा अग्रिम कार्यवाही हुई और 30 सितंबर 2023 को गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया गया। जिसके बाद भी अभियुक्त न्यायालय या पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुआ और न ही पुलिस उसे पकड़ पाई। न्यायालय ने 16 जनवरी 2024 को धारा 82 के अधीन फरार होने की अद्धोषणा जारी की और चौकी प्रभारी बालेन्द्र कुमार ने आशीष चौहान के घर नोटिस चस्पा कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि आशीष चौहान निवासी गांधी चौकी जमानिया स्टेशन के कोतवाली में दर्ज मुकदमे में वांछित है और फरार चल रहा है। जिसके विरूद्ध न्यायालय ने धारा 82 की कार्रवाई की है। हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !