Friday, July 3, 2026
Homeक्राइममारपीट सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा...

मारपीट सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानिया। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने को लेकर पुलिस ने मारपीट सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मच्छरमारा गांव निवासी सिंहासन बिन्द की पुत्री गुड़िया का विवाह हेतिमपुर डेरा गांव निवासी सागर बिन्द के पुत्र नरसिंह बिन्द से करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी।

 

आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल पक्ष के नरसिंह बिन्द‚ सागर‚ मंगरी‚ मनीशा‚ ऋषि द्वारा विवाहिता गुड़िया को प्रताड़ित करते थे और गाली गलौज सहित मारपीट करते थे। जिस पर विवाहिता अपने पिता के साथ  कोतवाली आई थी और लिखित शिकायत की। विवाहिता की शिकायत पर पांच लोगों के विरूद्ध मारपीट‚ गाली गलौज सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !