जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव लालिता प्रसाद सिंह,चुनाव अधिकारी के निर्देशन में विद्यालय परिसर में रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर द्वारा नामित पर्यवेक्षक चंदेश्वर प्रसाद सिंह की मौजूदगी में निर्विघ्न संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रबंधन समिति की साधारण सभा ने सर्वसम्मति से रामप्रिय राय को अध्यक्ष एवं लछिराम सिंह यादव को प्रबंधक निर्विरोध चुन लिया।चुनाव अधिकारी ने पर्यवेक्षक की उपस्थिति में साधारण सभा के सदस्यों के बीच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं संस्था के विकास में अपना उत्कृष्ट योगदान बनाए रखने की सार्थक अपील की।
प्रबंधक निर्वाचित होने पर लछिराम सिंह यादव ने समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया एवं प्रशासन को मुस्तैद से ड्यूटी हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा कि शांति पूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पादित कराने में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े सभी महानुभावों के प्रति मैं कृतज्ञ भाव से आभार प्रकट करता हूं।चुनाव प्रक्रिया में प्रबंध समिति के साधारण सभा के सदस्यों सहित डॉ.भीख़ूराम राम छबीला सिंह संजय राय रविन्द्र नाथ यादव विनोद कुमार अनिल कुमार सिंह डॉ अलका अंजलि सिंह सबिता आदि मौजूद रहे।

