Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएआरटीओ सौम्या पांडेय को जान से मारने की धमकी, तीन लोगों के...

एआरटीओ सौम्या पांडेय को जान से मारने की धमकी, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। एआरटीओ सौम्या पांडे ने गाजीपुर कोतवाली में जान से मारने की धमकी के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कांशी राम, बड़ी बाग निवासी महिला,उसके पति और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी परिवार के चलते हैं 4 ट्रक एआरटीओ सौम्या पांडे ने अपनी हत्या की आशंका जताई है.

 

मिल रही धमकियों पर मेरी साजिशन किसी दिन हत्या कराई जा सकती है. बड़ी बाग निवासी सुमन राय, उसके पति मनोज राय 4 ट्रक चलवाते है। वही उनके द्वारा बताया गया की ओवरलोडिंग पाए जाने पर मेरे द्वारा ट्रको को किया गया था इसमें दो ट्रक मनोज राय की बेटी रितिका राय के नाम से जबकि एक ट्रक सुधीर राय जबकि एक ट्रक इंतजार के नाम से पंजीकृत है। इसमें सुधीर राय और इंतजार के नाम से पंजीकृत ट्रको को महराजगंज चौकी पर मैने ओवरलोडिंग और अपूर्ण प्रपत्रों के चलते चौकी में बंद करा दिया था। ओवरलोडिंग ट्रकों की जब्ति के बाद से खुन्नस खाए राय दंपत्ति ने मुझे कार्यालय पहुंच धमकी दी थी. वही गाजीपुर कोतवाल दीनदयाल पांडे ने बताया शुक्रवार की शाम को एआरटीओ सौम्या पांडे की तरफ से मनोज राय, सुमन राय और रितिका राय के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमे तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !