Friday, September 11, 2026
Homeक्राइम15 लाख गबन करने के मामले में डीपीआरओ ने दर्ज कराया मुकदमा...

15 लाख गबन करने के मामले में डीपीआरओ ने दर्ज कराया मुकदमा तीन हिरासत में

गाजीपुर । भदौरा ब्लाक अन्तर्गत पथरा गांव में बिना नाला निर्माण कराए ही 15 लाख गबन करने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन बीडीओ समेत ब्लॉक प्रमुख पति और कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया ।

 

बताते चलें कि भदौरा ब्लाक अन्तर्गत पथरा गांव में बिना नाली निर्माण कराए 15 लाख निकाल लिया गया था। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य की तहरीर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख भदौरा नरगिस खान, बीडीओ गिरीश चंद्र और कार्यदायी संस्था राज ट्रेडर्स के खिलाफ गहमर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख पति औरंगजेब खान और कार्यदायी संस्था के मालिक तबरेज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तीनों पर 15 लाख की गबन का मामला चल रहा था जिस पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है अभी भी इस मामले में जांच चल रही है कड़ी और जुड़ने पर आगे भी कार्यवाही की जायेगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !