Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविश्व हिन्दी दिवस पर निबन्ध व भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विश्व हिन्दी दिवस पर निबन्ध व भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर स्थित आदित्य इण्टर कालेज में बुद्धवार को विश्व हिन्दी दिवस पर निबन्ध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

‘हिन्दी का क्रमिक विकास’ विषयक पर आधारित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें कक्षा 12 वीं की छात्रा अंजली यादव प्रथम, खुशी कुशवाहा द्वितीय तथा आँचल सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर सिंह ने किया व सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ओमनारायण राय द्वारा पुरस्कृत किया तथा छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन प्रत्येक भारतीय व हिन्दी भाषियों के लिए गर्व का दिन है। हिंदी विश्व की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और प्रत्येक भारतीय को अपनी मातृभाषा में बोलने पर गर्व महसूस करना चाहिए। आज हिन्दी दुनिया की सबसे ताकतवर भाषाओं में शामिल है। वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के अलावा देश के विभिन्न भागों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक भारतीय के प्रयास से हिन्दी जन-जन की भाषा ही सम्पूर्ण विश्व की भाषा बनेगी। उक्त मौके पर शिक्षक अनुराग पाण्डेय, प्रवीण कुमार, अखिलेश गुप्ता, अरुण कुमार, बृजेश कुमार, मनोज सिंह, सौरभ सिंह, आनंद खरवार, दिनेश रावत, सुरेश यादव, अभिषेक तिवारी,राजू आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !