Sunday, August 30, 2026
Homeखेल-कूदजमानिया राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा तीरंदाजी संघ के प्र

जमानिया राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा तीरंदाजी संघ के प्र

जमानिया राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा तीरंदाजी संघ के प्रतिभागियों ने किया कमाल।

जमानिया / गाजीपुर- राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागी द्रोणा तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर जमानिया के खिलाड़ी तीरंदाजों ने किया कमाल। जानकारी के अनुसार बाराबंकी ज़िले के के० डी० सिंह बाबु स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाज़ीपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के तिरंदाजों ने मेडल प्राप्त किया। जिनमे अंडर१४वर्ष आयु वर्ग के इंडियन राउंड कैटेगरी के मिक्सड टीम में संजय और अंजली ने स्वर्ण पदक तथा टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वही बालक वर्ग में संजय ने २० मीटर की प्रतियोगिता में स्वर्ण और ओवरऑल में रजत पदक जीता। टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
अंडर 9 वर्ष आयु वर्ग में विराट ने २ स्वर्ण पदक तथा युवराज ने 2 रजत पदक जीत का स्टेट चैंपियन बने। टीम कोच की भूमिका में जनपद की तरफ से प्रमोद थे।

उक्त चैंपियनशिप का शुभारंभ अवानिस अवस्थी (मुख्य सलाहकार,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) और समापन जिलाधिकारी बाराबंकी ने किया। वहीं द्रोणा तीरंदाजी संघ सचिव नंदू दुबे ने बताया की खिलाड़ी अपने अपने वर्गों में बेहतर कर रहे है और जनपद का नाम राशन हो रहा है।

हाल ही में अकादमी के तीरंदाज ने राष्ट्रीय खेल सहित जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर कीर्तमान स्थापित किया। उक्त सफलता पर संस्था के साथ साथ अभिभावक गण भी शुभकामनाएं दी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !