जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में किसी बात को लेकर ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करना गांव के ही तीन लोगों को बहुत महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट सहित एचसी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई ।

वही प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान देवढी कामेश्वर राम को गांव के ही तीन लोग विरेन्द्र सिंह‚ आकाश सिह एवं विनोद सिंह ने चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान के साथ मारपीट की है। वही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। जिस पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

