जमानिया। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी कैप्टन वीरेंद्र सिंह के सेवानिवृत होने के बाद रविवार को नगर पहुंचने पर परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
बता देकी क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह भारतीय थल सेना के आर्टिलरी में सन 1993 में भर्ती हो गए थे।

अपनी सेवा के दौरान वह कारगिल, ग्लेशियर, जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाक जैसे विभिन्न स्थानों पर रहे। सन् 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा और 2017 में नवशेरा में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए। सिपाही पद पर भर्ती के बाद लांस नायक फिर नायक पद पर प्रोन्नति मिली। इसके बाद नायब सूबेदार और फिर सूबेदार पद पर कार्यभार ग्रहण कर देश सेवा की। इसके बाद की देश सेवा से खुश होकर अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट और इसके बाद होनेरी कैप्टन के पद का कार्यभार सौंपा। वीरेंद्र सिंह कैप्टन के पद पर सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। वही सेवानिवृत होने के पश्चात रेल
मार्ग से रविवार को जमानिया स्टेशन पर पहुंचने पर माल्यार्पण एवं बुके देकर उनका स्वागत किया गया। जहां से वे अपने पैतृक गांव बहादुरपुर पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने उनका गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। कैप्टन के घर पहुंचने के बाद ग्रामीणों का उनसे मिलने के लिए दिन भर तांता लगा रहा। रस दौरान उन्होंने गांव में स्थित विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया। इस अवसर पर पिता राम नगीना सिंह, माता फुलझारी देवी, बहन सीमा देवी, अनिल यादव, धनंजय, चेतन यादव, देव यादव, विकास यादव, नंदू कुशवाहा, देवेंद्र यादव, प्रमोद यादव, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

