Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामोटरसाइकिल एवं टेंपो की भिड़ंत में तीन लोग घायल जिला अस्पताल रेफर

मोटरसाइकिल एवं टेंपो की भिड़ंत में तीन लोग घायल जिला अस्पताल रेफर

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल एवं टेंपो की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कस्बा बाजार से स्टेशन की जा रही टेंपू से जा एह थे। सड़क किनारे से जा रही साइकिल सवार को बचाने में मोटरसाइकिल से टकरा गया। जिसमे टेंपू सवार प्रिंस कुमार (22) निवासी मोहनिया, टाइगर (20) निवासी मोहनिया, निवासी बिहार और मोटरसाइकिल सवार राजू (40) निवासी मुगलसराय घायल हो गए। घटना में टेंपू में सवार प्रिंस मौर्य बाल बाल बच गया। उसे खरोच भी नही आई। आस पास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डा रवि रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया की सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए है। जिन्हे गाजीपुर भेज दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !