Thursday, July 16, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर कई घायल

बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर कई घायल

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार की सुबह बोलेरो और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो जाने से 5 लोगों को हल्की चोटें आईं। जिनका नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।

बोलेरो चालक आनंद के पैर में फ्रैक्चर है। मिली जानकारी के अनुसार पहड़िया मंडी ने नया आलू लदी पिकअप नंदगंज सब्जी मंडी आ रही थी। तभी बारात से ग़ाज़ीपुर की ओर से लौट रही बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं जिसमें सवार ड्राइवर सहित पांच बैंडवाले जख्मी हो गए। बोलेरो जौनपुर जनपद के केराकत की है, हालांकि नंबर गाजीपुर का ही है। स्थानीय पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !