गाजीपुर । भाजपा के पूर्व बिधायक स्व0 कृष्णानंद राय के 18 वां शहादत दिवस पर बसनियां स्थित उनके स्मारक पर क्षेत्रवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता देकी आज बुधवार को सुबह स्व0 कृष्णानन्द राय के भतीजे एवं भाजपा नेता आनंन्द राय मुन्ना बसनियां स्थित उनके शहादत स्थली पर पहुंचे एवं उनके स्मारक पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गत 29 नवम्बर 2005 को अपराधियो ने स्वचालित असलहों से हमला कर पूर्व बिधायक कृष्णानंद राय सहित छ: अन्य साथियों की हत्या तब कर दी थी।

