जमानिया : कोतवाली पुलिस की ओर से चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव द्वारा बुद्धम शरणम विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका बहुत ही अहम होती है । उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया। कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करे ट्रिपल राइडिग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।

बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए और न ही चलाने दें। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। वही कार्यक्रम स्थल विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्या ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर पुलिस कर्मचारी छात्र व विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

