Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसेंट मेरिज स्कूल में खेलकूद व सांस्कृतिक दिवस का हुआ आयोजन

सेंट मेरिज स्कूल में खेलकूद व सांस्कृतिक दिवस का हुआ आयोजन

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित सेंट मेरिज स्कूल में मंगलवार को खेलकूद एवं सांस्कृतिक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

वही कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीडीएफओ प्रदीप कुमार, विशिष्ट अतिथि एसडीएम डा हर्षिता तिवारी, सीओ विधि भूषण मौर्य, नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने ओलंपिक मशाल जलाकर आकाश में गुब्बारे छोड़ कर किया। जिसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

स्कूली बच्चों द्वारा छलांग के साथ शंकु को बदलना, गेंद वापस रोल, आइसक्रीम दौड़, सेक रेस, जंपिंग रेस, 100, 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस आदि प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिसके बाद विभिन्न प्रतियोगिता में विजई खिलाड़ियों को वाराणसी प्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ एवं एसडीएम डा हर्षिता तिवारी ने पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल का भी जीवन मे बड़ा महत्व है। खेल द्वारा बालक के मानसिक सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। इस अवसर पर फादर जॉन अब्राहिम, फादर सी थॉमस, फादर तेलेस्फोर केरकेट्टा, प्रधानाचार्य सिस्टर मिनी फिलिप, फादर आनंद, फादर रोनाल्ड, ज्ञानदेव, ज्वॉय डेविड, मंजेय सिंह, प्रदीप कुमार, अल्फोंसा, उधव पांडेय आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !