Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर11 गोवंश के साथ 5 पशु तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल

11 गोवंश के साथ 5 पशु तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल

जमानिया। क्षेत्र के बडेसर गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास मंगलवार की सुबह करीब 5ः45 बजे 11 गोवंश के साथ 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराध के रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहे अभियान के तहत चेकिंग अभियान किया जा रहा था। इस संबंध में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दैत्राबीर मंदिर के पास 11 गोवंशो को अन्य प्रांत मांस बिक्री हेतु वध करने के प्रयोजन से पैदल ही बिहार ले जाते समय 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 गोवंश को बरामद किया गया है।

गोवंशों को गंगा नदी के जल मार्ग से लाया जा रहा था। जिसमें अभियुक्त राम नरायन बिन्द, शेषनाथ, प्रदीप बिंद, मुन्ना बिन्द निवासीगण ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर व सुनील बिंद निवासी ग्राम बड़सरा थाना करण्डा व मुन्ना बिंद के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजे दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 सुरेश कुमार मौर्या, का0 अंकुर सिंह, का0 कुन्दन गौड़, का. आदर्श यादव, का. जय प्रकाश, का0 शुभम कुमार, का0 प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !