जमानिया।छठ महापर्व परपर्व पर तहसील प्रशासन व पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवस्थित नजर आई। शासन प्रशासन की ओर से नगर छेत्र के सभी घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी। वहीं अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जमानिया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में अग्निशमन वाहन को पूर्ण रूप से तैयार स्थिति में रखा जाए।

वही उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी द्वारा तहसीलदार सहित पुलिस विभाग के कर्मचारियों सहित गंगा घाटो का नाव से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया।
व व्रती महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी लेते हुए गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बनाये गए अस्थाई बैरिकेटिग की भी जांच की । वही सुरक्षा व्यवस्था को चक चौबंद रखने सहित भीड़ को नियंत्रित करने‚ महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा आदि के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने की भी उचित व्यवस्था कराई।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह,क्राइम इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी,नपा कर निरीक्षक विजय शंकर राय‚ आपदा प्रभारी विनय कुमार दूबे‚ संतोष कुमार‚ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

