Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान परखी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था

पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान परखी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था

जमानिया। दिवाली पर्व बीतने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गई है । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर मंगलवार को जमानिया कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों‚ बैंक‚ सीएससी सेंटर आदि जगहों पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया और जरूरी दिशा निर्देश दिये गये है।

वही प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक‚ इंडियन ओवरसीज बैंक‚ यूनियन बैंक‚ बैंक ऑफ बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक की स्थानय शाखाओं में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ की।प्रभारी निरीक्षक ने इस दौरान सीसीटीवी‚ बैंक के ग्राहकोंं से पुछताछ की। आने का वजह जाना और बिना मतलब बैंकों में भीड़ लगा कर बैठे लोगों को खदेडा। वही सड़कों पर जाम और बेतरदी खडी वाहन स्वामीयाें को फटकार लगाई गई।

कई वाहनों का लॉक न लगा होने के कारण थाने भेजवा दी गई। इसके अलावा चौकी प्रभारी‚ पुलिस की चीता वाहन भी लगातार गश्त पर दिखे। बाजारों में सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम पुख्ता दिखाई दिये। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैंक‚ सीएससी केंद्रों आदि की चेंकिग की गई है और जरूरी दिशा निर्देश दिये गये है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !