जमानियां। नगर पालिका कर्मियों संग क्षेत्र के लोगों के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने को आई है। अब समस्याओं का समाधान आसानी से होगा ।

बता देकी नगर पालिका परिषद के नवागत अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार का मंगलवार को पालिका चेयरमैन व कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। नए अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर की समस्याओं के संबंध में चर्चा और विचार विमर्श भी किया गया ।
बता दे की कुशी नगर से स्थानांतरण के बाद स्थानीय नगर पालिका परिषद पर अधिशासी अधिकारी के पद पर संतोष कुमार की तैनाती हुई है। चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता तथा नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद नगर पालिका परिषद के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिमसें अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने ठंड की मौसम को देखते हुए पालिका कर्मचारियों से कहा कि नगर में जलभराव एक बड़ी समस्या होगी। इसलिए ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बंद पड़े नालों की पुलिया को भी जल्द खुलवाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी को नगर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके विजय शंकर राय, विजय शंकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।

