Monday, August 31, 2026
Homeधार्मिकश्रद्धा पूर्ण और हर्षोल्लास मन से महिलाओं ने मनाया गोवर्धन पूजा

श्रद्धा पूर्ण और हर्षोल्लास मन से महिलाओं ने मनाया गोवर्धन पूजा

जमानियां। नगर क्षेत्र कि महिलाओं द्वारा गोवर्धन पूजा श्रद्धा पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मां काली के प्रतिमा का पूजन अर्चना के बाद सोमवार की देर रात्रि जुलूस के साथ बडे़सर गांव स्थित मुख्य नहर के पास बनाये गए तालाब में मूर्ति विसर्जन किया गया।

दीपावली पर्व के बाद नगर के कस्बा स्थित कंकड़ घाट के पास मां काली की प्रतिमा बैठाई गई थी। जिसे सोमवार की देर रात विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद मां काली की प्रतिमा को बाजे गाजे के साथ को नगर कस्बा बाजार होते राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और फिर बड़ेसर गांव स्थित मुख्य नहर के पास बनाए गये तालाब में मूर्ति विसर्जन की गई। इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय गाने से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। जुलूस में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ मां के भक्तगण नाचते गाते नजर आये। विसर्जन के दौरान पुलिस बल आगे और पीछे चलती रही। ताकि अप्रिय घटना न हो सके। इस अवसर पर उप निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य के साथ महिला आरक्षियों के संग मां काली प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !