जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित चट्टी के पास से शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।

वही प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से यह सूचना मिली की एक अज्ञात व्यक्ति देवाबैरनपुर की ओर सफेद झाेले में शराब लेकर पैदल जा रहा है। जिस पर चौकी प्रभारी रामाश्रय यादव मौके पर पहुंचे। वही पुलिस को देख अभियुक्त घबरा गया और पीछे मुड़कर तेजी के साथ भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने सक्रियता के साथ उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त राजनाथ चौधरी कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव का रहने वाला है। जिसके पास से 45 पाऊच ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध नियम संगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। नमूना सुरक्षित रख लिया गया है

