Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का डीसी ने किया निरीक्षण

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का डीसी ने किया निरीक्षण

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का शनिवार को डीसी बालिका ने निरीक्षण किया। जिसमें पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
डीसी बालिका अमित कुमार एवं यूपीपीसीएल के जेई संदीप कुमार छात्रावास पहुंचे और एक एक कमरा‚ फर्स‚ दरवाजा‚ खिडकी सहित निर्माण कार्य की गुणवत्ता की परख की गई।

इस दौरान डीसी बालिका अमित कुमार ने उपस्थित ठेकेदार को निर्देशित किया कि कमरों में गोदरेज की अलमारी लगवाई जाय। इसके साथ ही आंगन में मौजूद दो पेड़ों के जड़ को हटवा कर उसके फर्स को दुरूस्त करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि आज निरीक्षण में कई कमिया पाई गई है। जिसको दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। संज्ञान में आया है कि छात्रावास के सामने पानी लग रहा है। जिससे आने जाने वालों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है । जिस पर भी जल्द कार्य किया जाएगा और नाली का निर्माण कराया जाएगा। छात्रावास को जल्द पूर्ण कर शुरू किया जाना है आवश्यक है। जिस कारण से जांच की गई है। इस अवसर पर मनीष कुमार सिंह‚ गोरख कुमार‚ सुनील कुमार आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !