Sunday, September 13, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासड़क हादसे में 40 वर्षीय मसौढ़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में 40 वर्षीय मसौढ़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत

जमानियां (गाजीपुर)।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित शिवमंदिर से 200 मीटर उत्तर दिशा में एनएच 24 पर शनिवार की सुबह करीब 10:38 बजे सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई अन्य तीन लोग घायल हो गये।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया तथा शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
जानकारी के अनुसार मृतक अजय महेवा गांव से तहसील होते हुए बाइक से अपने गांव मसौढ़ा जा रहा तभी अचानक एनएच 24 पर चल रही भैसों के झुड़ में एक भैस से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार कर पलट गई। जिस कारण सर में गम्भीर चोट लगने के कारण बाइक सवार की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया तथा मृतक के पाकेट से मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान बिहार प्रान्त के ग्राम मसौढ़ा थाना रामगढ़ निवासी अजय (40) के रूप में की गई। सूचना पर परिजन व स्वजन घटना स्थल पर पहुँचे। स्वजनों ने बताया कि अजय अपने रिश्तेदारी ग्राम महेवा से अपने गॉंव मसौढ़ा जा रहे थे। अजय पाँच बहन व दो भाइयों में तीसरे नम्बर पर थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !