Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जमानियां तहसील की हुई बैठक में संगठन की मजबूती...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जमानियां तहसील की हुई बैठक में संगठन की मजबूती एवं अनुशासन को लेकर किया गया विचार विमर्स। तहसील उपाध्यक्ष बने पवन कुमार श्रीवास्तव।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जमानियां तहसील की हुई बैठक में संगठन की मजबूती एवं अनुशासन को लेकर किया गया विचार विमर्स। तहसील उपाध्यक्ष बने पवन कुमार श्रीवास्तव।

ज़मानियां – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई ज़मानियां की बैठक बुधवार को तहसील अध्यक्ष सन्तोष शर्मा की अध्यक्षता में ग्रापए कार्यालय जमानियां में की गयी।

फ़ोटो – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई ज़मानियां की बैठक के दौरान पदाधिकारियों से वार्ता करते  ज़िला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव जिला महामंत्री व जमानियां तहसील के प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्तव ।

जिसमे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जमानियां संगठन की एकता और मजबूती प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श किया गया ।वही संगठन के उपाध्यक्ष वीर बहादुर मौर्या को किसी अन्य संगठन में पदाधिकारी बनने एवं संगठन के प्रति उदासीनता के कारण सर्वसम्मति से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई ज़मानिया से निष्कासित करते हुए संगठन में नये तहसील उपाध्यक्ष के पद पर पवन कुमार श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।

इसी के साथ जमानियां तहसील के सदस्य अजय उपाध्याय को भी अनुशासनहीनता और ग्रापए संगठन को बार बार अनुपयोगी आदि शब्दों का उल्लेख करने कारण उन्हें भी सर्वसम्मत से तहसील इकाई से निष्कासित किया गया।इन दोनों सदस्यों का जारी परिचय पत्र अब अवैध माना जायेगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री व जमानियां तहसील के प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आपसी मतभेेेद के कारण हमारे समाज मे आज भी असमानता देखने को मिल रही है। इससे कभी भी किसी का भला नहीं हुआ है। इसलिये हम सभी को आपसी तालमेल को बनाये रखते हुए संगठन को और मज़बूती बनाने और विकास के बारे में प्रयास करना चाहिए।

इसी कड़ी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर के ज़िला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का अर्थ होता है संगठित होना। इसलिये हमें इस संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सर्व प्रथम हमें भी संगठित होना जरूरी है। तहसील अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी लोगो के प्रति आभार प्रगट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में अजय यादव, रतन कुमार श्रीवास्तव, गौरव चौबे, विकास कुमार सिंह, लियाकत अहमद , ईशा नियाज़ी, पवन कुमार श्रीवास्तव  आदि लोग उपस्थित रहें। बैठक का संचालन महामंत्री लियाकत ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !