स्वयंसेवी होमगार्ड कंपनी के कमांडर पद से सेवानिवृत्त होने पर सब्बलुपर गांव निवासी परमानंद दुबे को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित।
जमानियां– स्थानीय को कोतवाली परिसर में सब्बलुपर गांव निवासी परमानंद दुबे रविवार को स्वयंसेवी होमगार्ड कंपनी के कमांडर पद से सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को सीसीटीनएन‚ महिला हैल्प डैस्क‚ प्रभारी निरीक्षक कार्यालय के उद्घाटन समारोह के साथ ही विदाई समारोह का आयोजन कर दिया।
जिस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड के कंपनी कमांडर को अंगवस्त्र‚ तथा गीता पुस्तक देकर विदाई दी। विदाई के इस पल में होमगार्ड परमानंद दुबे के लिए काफी भावुक रहे और पुलिस कर्मियों की ओर से दिए गए इस सम्मान पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
फोटाें– स्वयंसेवी होमगार्ड कंपनी के कमांडर पद से सेवानिवृत्त होने पर सब्बलुपर गांव निवासी परमानंद दुबे को अंगवस्त्र‚ तथा गीता पुस्तक प्रदान कर सम्मानित करतें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ।

जिसमें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया। वही होम गार्ड के कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि हम सभी मानव हैं पद किसी का कोई भी हो सेवानिवृत्ति के अवसर पर उसे सम्मान पूर्वक विदाई देनी चाहिए।
इस अवसर पर एसपीआरए‚ अधिशासी अधिशासी अखिलेश तिवारी‚ प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर आलोक त्रिपाठी‚ अनिल यादव‚ अरुण कुमार‚ विकास सिंह‚ अखिलेश कुशवाहा‚ रविकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

