सहकारी संघ लिमिटेड नंदगंज की सभापति रम्भा यादव निर्विरोध निर्वाचित, उप सभापति बनी कमला यादव।
नंदगज – सहकारी संघ लिमिटेड नंदगज का चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी प्रफुल्ल कुमार की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमे रम्मा देवी को निर्विरोध सभापति तथा कमला यादव को उप सभापति निर्वाचित किया गया ।

स्मरण रहें की रम्भा यादव को लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुई है । रम्भा यादव देवकली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चे लाल यादव की भाभी है ।
इस मौके पर प्रधान संघ देवकली के अध्यक्ष फेकन यादव, पूर्व प्रधान रामअवध यादव ,शिवाजी यादव , विजयी राम, सीरी यादव, राजाराम, अनीता देवी आदि मौजूद रहें। सहकारी संघ
के सचिव महेशानन्द गुप्ता ने निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

