Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनंदगंज में यूनियन बैंक के वरिष्ठ खजांची को सेवानिवृत्त होने पर ...

नंदगंज में यूनियन बैंक के वरिष्ठ खजांची को सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई।

नंदगंज में यूनियन बैंक के वरिष्ठ खजांची को सेवानिवृत्त होने पर दी गयी भावभीनी विदाई।

नंदगंज– स्थानीय बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में वरिष्ठ लिपिक रामावतार सिंह कुशवाहा के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार की शाम भावभीनी विदाई दी गई।

फ़ोटो – नन्दगंज यूनियन बैंक की शाखा में वरिष्ठ खजांची रामावतार कुशवाहा का सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का दृश्य व  माल्यापर्ण करते शाखा प्रबन्धक अक्षय साहा।

बैंक परिसर में आयोजित विदाई समारोह में बैंक के शाखा प्रबन्धक अक्षय शाहा ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंट के साथ माल्यापर्ण करके उन्हें सम्मानित किया गया। जिस दाैरान शाखा प्रबन्धक ने रामावतार कुशवाहा के कार्यकाल की सराहना करते हुए बेहतर भविष्य की कामना की।

बैंक के वरिष्ठ अधिकारी आर.के. ठाकुर ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ खजांची कुशवाहा को सहज, अनुशासन प्रिय,कठिन परिश्रम एवं कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। बैंक के अवकाश प्राप्त पूर्व खजांची सत्यदेव के साथ सभी बैंक कर्मियों माल्यापर्ण करके भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्त रामावतार सिंह कुशवाहा ने वर्षों की अनवरत सेवा मे सफलता का मूल मंत्र सभी के सहयोग एवं समय से समस्त कार्य पूर्ण करने की प्रतिबद्धता को बताते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर अमित कुमार, अभिषेक, देवाश्रय सिंह, प्रमुख व्यवसायी राजनाथ गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, रवि गुप्ता, कृपा सिंह तथा जितेन्द्र आदि लोगों ने भी माल्यापर्ण करके विदाई दी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !