Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में यूपी बड़ौदा बैंक के खजांची की...

ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में यूपी बड़ौदा बैंक के खजांची की दर्दनाक मौत।

ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में यूपी बड़ौदा बैंक के खजांची की दर्दनाक मौत।

नंदगज – थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार काशी गोमती ग्रामीण  बैंक के खजांची की मौत हो गयी । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

फ़ोटो- मृतक सुजीत यादव ।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर देहाती रौजा निवासी सुजीत कुमार यादव 38 वर्ष सोमवार को बाइक से किसी काम से वाराणसी गये थे और देर रात वाराणसी से वापस घर जा रहे थे । फोरलेन पर अतरसुआ गांव के समीप गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आ गए।

जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घायल को जिला अस्पताल ले गये । जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया । मृतक कृषि ग्रामीण बैंक कठवामोड़ में कैशियर के पद पर कार्यरत थे । मृतक के एक पुत्र साकेत यादव है। पत्नी प्रियंका यादव का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक के बड़े भाई संजय यादव ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी । थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैक्टर को कब्जे में करके चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !