जमानियाँ / गाजीपुर- क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर के पास शुक्रवार की रात गहमर रजवाहा के टूट जाने के कारण सैकड़ो एकड़ धान का फसल जलमग्न हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने नहर को बन्द कर नहर बांधने का कार्य शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार किसानों की मांग के अनुरूप पूरी क्षमता से चल रही गहमर रजवाहा की पटरी अचानक रात टूट गई जिससे रोपित सैकड़ो एकड़ धान की फसल डूब गई। जिससे फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया।वही सिंचाई विभाग के एसडीओ सुबोध कुमार ने बताया कि गहमर रजवाहा टूटने की सूचना मिली थी।
जिस पर विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और तत्काल रजवाहा के पटरी की मरम्मत कर दी गई है। और यह भी बताया कि पटरी को और भी मजबूत करने के लिए कल कार्य किया जायेगा। मरम्मत के दौरान नहर करीब 2 से 3 घंटे बंद रही। जिसके बाद नहर को किसानों की मांग को लेकर पुनः चालू कर लिया गया है।

