Tuesday, September 1, 2026
Homeसम्मानसर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के दिलदारनगर स्थित नवनिर्मित शिक्षण संस्थान सर्वोदय बालिका इंटर कालेज व सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल का सोमवार को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्च्यात कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र व छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

तत्पश्च्यात छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आमंत्रित अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि द्वारा केक काट कर विद्यालय परिवार सहित उपस्थित छात्र व छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !