Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबाढ़ समस्याओं को सुनकर यथा सम्भव मदद करने का दिया भरोसा

बाढ़ समस्याओं को सुनकर यथा सम्भव मदद करने का दिया भरोसा

जमानियाँ (गाजीपुर)। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सोमवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने ग्राम ताजपुर मांझा बाड़ के तटीय इलाके का ग्रामीणों संग दौरा कर उनकी समस्याओं को सुनकर यथा सम्भव मदद का भरोसा दिया।

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत बाड़ इलाके का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा बाढ़ से पूर्व सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दिल्ली सहित हरियाणा में बाढ़ की स्थिति भयावह होने के कारण गंगा के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर बढने से बाड़ इलाका प्रभावित हो जाता है। प्रत्येक वर्ष बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। इसलिए सम्भावित बाढ़ की विभिषिका से निपटने के लिए सभी तैयारियां पहले ही कर ली जायेगी।

उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पर्याप्त मात्रा में भूसा, नाव सहित अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे बाढ़ आने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उक्त मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, गोल्डी सिंह, विवेक कुशवाहा, राहुल यादव, सुनील यादव, प्रधान मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !