Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररेवतीपुर के विनोद कुमार उपाध्याय बने विश्वहिंदू परिषद का नवीन जिलाध्यक्ष।

रेवतीपुर के विनोद कुमार उपाध्याय बने विश्वहिंदू परिषद का नवीन जिलाध्यक्ष।

रेवतीपुर के विनोद कुमार उपाध्याय बने विश्वहिंदू परिषद का नवीन जिलाध्यक्ष।

ज़ामनिया – रेवतीपुर क्षेत्र के डेढगावां निवासी विनोद कुमार उपाध्याय को बीते दिनों प्रयागराज के सदाफल आश्रम में आयोजित काशी प्रांत की बैठक में विश्वहिंदू परिषद का नवीन जिलाध्यक्ष न्यूक्त किया गया है।उनके चयन की जानकारी होते ही गाँव सहित पूरे जिले में कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थको में हर्ष का माहौल है। उ‌नके चयन के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता उनके आवास पर लगा है।मालूम हो कि इससे वह विश्वहिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात थे ।

इसके अलावा विपिन चन्द्र श्रीवास्तव को विहिप का जिला मंत्री व रविराज को बजरंग दल का जिला संयोजक बनाया गया है। विहिप का नया जिलाध्यक्ष न्यूक्त किए जा‌ने के बाद बातचीत में उन्होंने कहा कि हितचिन्तक अभियान के तहत हर जाति, पंथ व संप्रदाय के लोगों से संपर्क किया जाएगा।

उन लोगों को हिंदू समाज और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विहिप इस चलाए जाने वाले विभिन्न तरह के अभियान के माध्यम से लोगों को मतांतरण और लव जिहाद के दुष्परिणामों से अवगत कराएगी।

लोगों को बताया जाएगा कि हम कैसे इसे रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं। घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है ।

सेवा कार्यों से वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गोवंशों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता एवं हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !