Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, प्रत्येक माह में चार दफा होगा महिलाओं का...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, प्रत्येक माह में चार दफा होगा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, प्रत्येक माह में चार दफा होगा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण।

ज़मानिया- रेवतीपुर गाँव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस  मनाया गया।जिसका शुभारंम्भ चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी अधिकारी डाक्टर जितेन्द्र कुमार ने किया।

फ़ोटो – रेवतीपुर गाँव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गर्भवती महिलाओ स्वास्थ्य परीक्षण करती महिला चिकित्सक।

इस दौरान 42 गर्भवती महिलाओ स्वास्थ्य परीक्षण  किया गया जिनमे  3 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम के लिए चिन्हित किया गया । जिनक महिला स्वास्थ्य कर्मियों की ‌निगरानी में उनका प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण होगा, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जायेगी।

चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी अधिकारी डाक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले माह में एक बार नौ तारीख को मनाया जाता था, मगर अब शासन के निर्देश पर यह माह में चार बार 1,9,16 और 24 तारीख को मनाया जायेगा । बताया कि इन महिलाओं की जांच के बाद गूगल शीट पर आनलाइन सूचना एकत्र कर जिला मुख्यालय भेजी जाती है वहाँ से सम्बन्धित के मोबाइल पर बार कोड मिलता है ।

जिसके वह संम्बध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नि: शुल्क जांच करा सकेंगी जो यह शासन की‌ एक अच्छी पहल है।उन्होनें कहा कि
मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए शासन के द्वारा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ को चिन्हित किया जाता है।

जो हमारे विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। बताया कि जांच में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, एच आई वी,सिफलिश आदि की जांच की गई है ।

इस अवसर पर सी एच ओ गुडिया राय,मेघा शर्मा, प्रियंका सिंह,अनिता,निधि पांडेय ,डाक्टर अमर कुमार, बबिता सिंह, आशुतोष सिंह, अभिषेक उपाध्याय,प्रतिमा सिंह आदि लोग मौजूद रहे‌।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !