Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएक कतार में करीब 22 तारों के दिखाई देने से लोगो में...

एक कतार में करीब 22 तारों के दिखाई देने से लोगो में रही देखने की उत्सुकता

जमानियाँ (गाजीपुर)। आसमान में रविवार शाम करीब 8 बजे तारों का एक कतार में दिखना कोई अनोखे रहस्य से कम नहीं लगता लेकिन ऐसा ऐसा कल रात को देखा गया रहस्यमय रोशनी को देख लोग आश्चर्य में पड़ गये।

बता दे की एक कतार में करीब 22 तारों के दिखाई देने पर लोग इस नजारे को निहारने के लिए उतावला दिखे। करीब दो मिनट तक यह दृश्य आसमान में बना रहा। तारों की यह बारात चमक के साथ यह दृश्य देखने वाले प्रत्येक व्यक्ति में मन में कौतूहल पैदा कर गई। लोग इस नजारे को देखने के लिए उत्साह में थे हर कोई इस अद्भूत दृश्य को अपने कैमरे में कैद भी करना चाह रहा था। यह दृश्य एक लम्बी ट्रेन की तरह दिखाई दे रहा था। कोई धार्मिक दृष्टि से देख रहा था तो कोई इसे पुच्छल तारा का नाम देरहा था।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !