जमानिया(गाजीपुर) जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानिया में उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 54 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया

उप जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर तहसीलदार राम जी राम , सीओ हितेंद्र कृष्ण व अन्य तहसील के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

