रेवतीपुर में हत्या के प्रयास व धमकी देने के मामलें में वांछित दो अभ्युक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भिटुकवां गाँव के समीप पांच दिन पूर्व हत्या के प्रयास व धमकी देने के मामलें में वांछित दो आरोपितो दीपक यादव निवासी सूर्यभानपुर थाना नगसर हाल्ट एवं आकाश यादव निवासी इजरी थाना सुहवल को पुलिस ने आज भोर में करीब पौने चार बजे उतरौली नगसर मोड से वाहन चेकिंग के दौरान दबोच लिया।
थाने लाकर दोनों से कडी पूछताछ के बाद पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराने के बाद दोनों का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश किया,जहां न्यायालय ने आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए दोनों को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया।वहीं मामलें में फरार चल रहे दो अन्य की तलाश में पुलिस टीम अभी भी उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है
लेकिन सफलता नहीं सकी है। जानकारी के अनुसार बीते 25 जून की देर रात को चार लोग एक युवक जो दिलदारनगर थाना के करमा गाँव का रहने वाला देवेन्द्र राजभर 31 वर्ष को भिटुकवां गाँव के समीप नहर पर मारपीट रहे थे कि बाइक सवार दो युवक धीरेन्द्र राय व उपेन्द्र राजभर निवासी सरहुला थाना नगसर हाल्ट किसी काम से नवली विद्युत उपकेन्द्र पर जा रहे थे कि उनकी नजर युवको पर पडी तो बाइक रोक दिया।
उन्हें मारपीट करने टोकने लगे एवं पुलिस को बाइक व मोबाइल लूट की सूचना दे दी ,जिसके बाद प्रशासन में हडकंम्प मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने गंम्भीर रूप से जख्मी देवेन्द्र राजभर करमा दिलदारनगर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया एवं बाइक सवार विद्युत कर्मी के द्वारा दिए गये तहरीर के आधार पर लूट,हत्या का प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मगर विवेचना के दौरान साक्ष्य न पाए जाने पर लूट की धारा को हटा दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के प्रयास व धमकी के मामलें में दो आरोपितो को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है,बयाया कि विवेचना में साक्ष्य न पाए जाने पर लूट की धारा हटा दिया गया है।

