Homeक्षेत्रीय खबरप्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चला चेकिंग अभियान

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चला चेकिंग अभियान

जमानियाँ / गाजीपुर- स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा मंगलवार को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाकर 15 किलो प्लास्टिक जब्त कर ₹ 15 हजार जुर्माना वसूला गया। इस अभियान से नगर क्षेत्र के दुकानदार काफी परेशान रहे।

ज्ञात हो कि सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किये जाने के बाद लगातार अभियान चलाकर नगर में छापेमारी की जा रही है। यह अभियान नगर क्षेत्र के ब्लाक तिराहे से पाण्डेय मोड़ तक चलाया गया। जिससे इस क्षेत्र के दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही।

इस दौरान विभिन्न दुकानों पर 15 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया गया और उनका चालान काटते हुए 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि वह थैला लेकर बाजार आये एवं थैले का ही उपयोग करें।

उक्त मौके पर कर निरीक्षक विजयशंकर राय के अलावा उदय शंकर शर्मा, सत्येन्द्र कुमार, दानिश मंसूरी, शंकर आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments