Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउप जिलाधिकारी व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने...

उप जिलाधिकारी व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने किया रूट मार्च किया

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत व आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने व के लिए मंगलवार को एसडीएम व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर में रूट मार्च किया। रूट मार्च कर नागरिकों को शांति पूर्ण ढ़ंग से त्योहार मनाने व सुरक्षा का एहसास कराया।

 


जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवन्त चौधरी के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्या की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने नगर में पुलिस बल के साथ आम जनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च किया। बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की सूक्षमता के साथ निगरानी कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की गई। कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु पैदल मार्च निकाला गया है। नगर के विभिन्न जगहों पर सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग भी किया गया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !