Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरत्योहारों के मद्देनजर उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस पैनी नजर

त्योहारों के मद्देनजर उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस पैनी नजर

गाज़ीपुर में आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया क्षेत्र में भ्रमण।

गाजीपुर- आगामी त्योहारों बकरीद, श्रावण मास एवं मुहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियो और भारी पुलिस बल के साथ जंगीपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गाे पर रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

अधिकारीयों ने जंगीपुर यादव मोड़ से जंगीपुर बाजार होते हुए जंगीपुर मण्डी तक रूट मार्च कर लोगो से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होने कहा कि श्रवाण मास में काफी संख्या में श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जलाभिषेक हेतु आवागमन होता है।

वकरीद पर सार्वजनिक नमाज एवं मोहर्रम में जुलूस एवं ताजिये निकलते है जो अपने पूर्व की भॉति ही सम्पन्न होगा। कोई भी नये कार्य नही किये जायेगे। उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए आपसी भाई चारे के साथ त्यौहार को मनाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, एस पी सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !