Monday, July 13, 2026
Homeघटना-दुर्घटनागाज़ीपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ व नगर पालिका कर्मचारी संघ  द्वारा जे०ई० पर...

गाज़ीपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ व नगर पालिका कर्मचारी संघ  द्वारा जे०ई० पर हमला करने वाले 72 घंटे में गिरफ्तार नही हुए तो होगा आन्दोलन।

गाज़ीपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ व नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा जे०ई० पर हमला करने वाले 72 घंटे में गिरफ्तार नही हुए तो होगा आन्दोलन।

गाजीपुर – नगर पालिका परिषद गाजीपुर में नियुक्त अवर अभियंता विवेक कुमार बिंद के ऊपर कार्यालय में घुस कर गाली गलौज,मार पीट करने वाले अराजक तत्वों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग हेतु कार्यालय परिसर के सभागार में आपात बैठक की गयी।

फ़ोटो- गाज़ीपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ व नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा जे०ई० पर हमले को लेकर  पत्रक लेकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय 

जिसमें संगठन का प्रतिनिधि मण्डल परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम संरक्षक अम्बिका दूबे एवम इं सुरेंद्र प्रताप के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा।

पुलिस अधीक्षक महोदय की अनुपस्थिति में क्षेत्राधिकारी शहर से मिलकर ज्ञापन सौंपा एवम चेतवानी दी कि यदि 72 घंटे के अन्दर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की दशा में कार्य बहिष्कार करते हुए नगरपालिका कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ एवम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ ही कदम पर कार्यालय में बलपूर्वक घुस कर कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना अत्यन्त निंदनीय है उन्होंने बताया कि कर्मचारी के मारपीट करने वाला आरोपी अपने आप को एक सम्मानित समाचार पत्र का ब्यूरो चीफ बता रहा था।

जो पत्रकार की धौंस पर अपनी मां के नाम से कंष्ट्रकशन कंपनी बना कर विभिन्न विभागों में ठेकेदारी कर आए दिन कर्मचारियों को धमकी देता रहता है जिसका आडियो वीडियो भी वायरल हो चुका है। कर्मचारी संगठनों ने एक स्वर में आरोपियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही करने के साथ ही कर्मचारी समाज को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की अपील की। बैठक में जनपद के विभिन्न शीर्ष कर्मचारी शिक्षक श्रमिक संगठनो के पदाधिकारी शामिल रहे।

सभा को मुख्य रूप से,बैजनाथ तिवारी,अरुण सिंह,अमितेश सिंह ,विवेक बिंद,रफीउल्ला , नौशाद आलम,गजराज रावत,संजय रावत सदन यादव,बलराम साहनी,अश्वनी कुमार,चंदन वर्मा, मनोज यादव,धीरेंद्र सिंह,जमुना यादव,बृजेश यादव,सूर्यकांत कुमार,सहित सैकड़ों कर्मचारी नेता शामिल रहे,बैठक की अध्यक्षता अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवम संचालन महा संघ के अध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप ने किया।

निर्णय हुआ की 26 जून को कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक से मिल कर ज्ञापन देगा

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !