Tuesday, July 14, 2026
Homeसम्मानरेवतीपुर गाँव के लाल ने लोकसेवा आयोग परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी(...

रेवतीपुर गाँव के लाल ने लोकसेवा आयोग परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी( एपीओ) के पद पर सफलता अर्जित कर किया जिले का नाम रौशन ।

रेवतीपुर गाँव के लाल ने लोकसेवा आयोग परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी( एपीओ) के पद पर सफलता अर्जित कर किया जिले का नाम रौशन ।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- रेवतीपुर गाँव निवासी एवं अधिवक्ता पुत्र जय किशोर राय का अपनी मेघा पर परचम लहराते हुए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी( एपीओ) के पद पर सफलता अर्जित कर जिले का नाम रौशन किया है।

फ़ोटो – रेवतीपुर गाँव के लोकसेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी( एपीओ) के पद पर सफलता की अर्जित जय किशोर राय  की फाइल फोटो।

यही नहीं इन्होंने पूरे प्रदेश में टाप टेन की सूची में नौवीं रैंकिंग हासिंल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके इस सफलता की जानकारी परिजनों एवं गाँव सहित शुभेच्छुओं को‌ होते ही खुशी की लहर दौड पडी। लोगों ने अपने लाल के इस सफलता पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जमकर जश्न मनाया।

अपनी इस सफलता पर बातचीत में‌ जय किशोर राय ने बताया कि यह सफलता उनके द्वारा किए गये कडी मेहनत का परिणाम है,कहा कि अगर किसी सफलता को हासिंल करना है तो सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करते हुए उस दिशा में कडी मेहनत करना होगा।बाचतीच में उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता पुष्पा राय व पिता जय नारायण राय जो खुद वह भी एक अधिवक्ता है को जाता है।

वहीं अपने पुत्र की सफलता पर प्रफुल्लित अधिवक्ता जय नारायण राय ने कहा कि उनके पुत्र ने जो सफलता हासिंल की है ,वह काफी गौरवान्वित करने वाला है। पिता ने बताया कि उनके पुत्र की प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा गाँव पर ही हुई।उन्होनें बताया कि उनके पुत्र की शुरू से ही इच्छा न्यायिक आयोग में सफलता हासिंल करना था।

ताकि वह पिडित को न्याय दिलाने के साथ ही आरोपितो को सजा दिला सके।अधिवक्ता पिता जय नारायण राय ने बताया कि इसके बाद उनका पुत्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बी एच यू में दाखिला लेकर एल एल बी एवं एल एल एम की पढाई पूरी कर तैयारी में जुट गये थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !