जमानियां तहसील क्षेत्र में बुधवार की शाम पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टि को देखते हुए पैदल गस्त कर क्षेत्रीय सुरक्षा का जायजा लिया गया वही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी जमानिया, कोतवाली प्रभारी जमानिया ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया।

कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही एवं लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

जिस के क्रम में आज शाम को पुलिस द्वारा पैदल गस्त कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका असर जमानिया क्षेत्र में देखने को मिला। साथ ही साथ आम जन मानस में सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पैदल गस्त भी किया गया। व शराब की दुकानों के इर्द-गिर्द बैठे हुए शराबियों की भी पुलिस विभाग द्वारा क्लास ली गई। वही शराब की दुकानों के सेल्समैन को यह दिशा निर्देश दिया गया की दुकान के बाहर अधिक भीड़ इकट्ठा न करे ।

